फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संदिग्ध परिस्थिति में युवती ट्रेन से कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली के बस अड्डा के पीछे मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती ट्रेन से संदिग्ध परिस्थिति में कट गई। पुलिस आत्महत्या व हादसे की गुत्थी के बीच उलझी है। प्रकरण की जांच की जा रही है। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि 18 वर्षीय अंजलि निवासी शिव नगर कॉलोनी, हाईवे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। युवती के पास से उसके शैक्षणिक व पहचान संबंधी दस्तावेज मिले थे, जिनके आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। परिजन कुछ भी जानकारी होने से मना कर रहे हैं। वह यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि युवती रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची। घर से कहां के लिए निकली थी आदि। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें