फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं’

Sat, 27 Feb 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरपुरा स्थित शक्कर सिंधी धर्मशाला में शनिवार को ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ऋषभ गौतम ने की। वक्ताआें ने बैठक के दौरान कहा कि छात्रा को आग लगाने के लिए मजबूर करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। शराब के ठेके बंद कराने के लिए आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


बैठक में डा. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की पहल घर से शुरू होती है। राम निहोर त्रिपाठी ने कहा कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता।

चंद्रलाल शर्मा और आनंद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि अपराधियों को दंडित कराने के हर संभव प्रयास होने चाहिए।

अनिल गौतम, सौरभ गौड़ और श्यामसुंदर गौतम ने भी विचार रखे। सभी ने एक स्वर में गांव सुनरख में स्थित सभी शराब के ठेकों को बंद करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस अवसर पर आचार्य बद्रीश, सुबोधानंद महाराज, बालकृष्ण गौतम, कृष्णचंद्र गौतम, शशांक शर्मा, तुलसी स्वामी, नवनीत गौतम, दिनेश अवस्थी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें