फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सोने-चांदी से बने हिंडोले में दर्शन देंगे गिरिराजजी

विज्ञापन
मथुरा। छप्पन भोग की आमंत्रण पत्रिका का लोकार्पण करते मुरारी अग्रवाल।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन की गिरि तलहटी में अनंत चतुर्दशी पर होने वाले अलौकिक छप्पन भोग के लिए गोवर्धन में गिरिराज प्रभु को न्योता दिया गया। इस बार गिरिराज प्रभु सोने-चांदी के बने हिंडोले में दर्शन देंगे। वृंदावन के श्रीकृष्ण सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभु की आमंत्रण पत्रिका का लोकार्पण गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व गिरिराज प्रभु की छवि के समक्ष समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल, अध्यक्ष दीनानाथ रामभवन, महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने दीप जलाकर लोकार्पण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। समिति के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को गोवर्धन की बड़ी आन्यौर परिक्रमा मार्ग की गिरि तलहटी में होने वाले दिव्य छप्पन भोग की तैयारियां एक माह से चल रहीं हैं। कोलकाता और ओडिशा के कारीगर 100 फुट ऊंचा राजमहल ब्रज शैली में बना रहे हैं। पूरी तलहटी को सजाने के लिए थाइलैंड, मॉरीशस और मलेशिया से विदेशी फूल मंगाए गए हैं।
प्रभु का शृंगार सोने-चांदी, हीरे मोती, पन्ना, नीलम, पुखराज, माणिक, मूंगा नवरत्नों से वैष्णव संप्रदाय के पंडित शरद मुखिया द्वारा होगा। सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 31 अगस्त को अन्नपूर्णा रथ की शोभायात्रा से होगी। 4 सितंबर को दुग्ध धारा परिक्रमा से होगी, 5 सितंबर को सुबह प्रभु का पंचरत्नम महाभिषेक सात नदियों गंगा, यमुना, कृष्णा, चिनाव, गोदावरी, नर्मदा, ब्रह्मपुत्र के पवित्र जल और और जड़ी बूटियों से होगा। 5 सितंबर की शाम 7 बजे से स्वामी हरिदास संगीत समारोह में देश के प्रसिद्ध संतूर वादक की संध्या होगी। छप्पन भोग अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को होगा, जिसमें शुद्ध गाय के घी से 21 हजार किलो 56 भोग प्रसाद वैष्णव विधि से तैयार होगा।
विज्ञापन

लोकार्पण समारोह में अध्यक्ष दीनानाथ रामभवन, भगवान दास खंडेलवाल, मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग, संयोजक अनमोल बंसल, संयोजक बांके बिहारी सोनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार कन्नू, राजेंद्र कुमार सराफ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें