भक्त विष्णुदास गोपाल जी को पालकी में बैठा कर गिरिराज परिक्रमा कराते हुए।
- फोटो : MATHURA
राधाकुंड (मथुरा)। पिछले 10 वर्ष से राधाकुंड निवासी भक्त विष्णुदास श्रीकृष्ण नाम जाप करते हुए पालकी में गोपाल जी को विराजमान कर गिरिराज जी की परिक्रमा लगा रहा है। वह प्रतिदिन अपने आराध्य गोपाल जी को पालकी में बैठाकर परिक्रमा कराता है। इस पुण्य कार्य को उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है।
प्रतिदिन तड़के 3 बजे जाग कर राधारानी के कुंड में स्नान कर गोपाल जी की सेवा में समर्पित होकर हरिनाम संकीर्तन करते हुए गिरिराज जी की परिक्रमा लगाता है। इस दौरान गोपाल जी को वह पालकी में बैठाकर सिर पर रख कर परिक्रमा लगाता है।