फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चित्तौड़ के लिए रवाना हुई गीता संदेश यात्रा...किया गया स्वागत, जन-जन तक पहुंचेंगे भगवान श्रीकृष्ण के संदेश

Sun, 25 May 2025 12:04 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

इस यात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुंचना है। यात्रा से पहले जगद्गुरु पीपा द्वारा आचार्य बलराम देवाचार्य की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ
विज्ञापन
गीता संदेश यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि से गीता संदेश यात्रा शनिवार को चित्तौड़ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। यह यात्रा भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान द्वारा निकाली जा रही है।
विज्ञापन


यह यात्रा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से मेवाड़ हल्दीघाटी तक जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुंचना है। यात्रा से पहले जगद्गुरु पीपा द्वारा आचार्य बलराम देवाचार्य की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के एक हॉल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। 

 
विज्ञापन

संगोष्ठी में राज्य सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वाईपी सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कर्म को प्रधान माना है। उनके बताए संदेश को जन-जन तक पहुंचकर मानव जीवन में मूलभूत परिवर्तन किए जा सकते हैं।

यात्रा रवाना होने के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े मुख्य हिंदू पक्षकार पं. दिनेश फलाहारी ने यात्रा में आए सभी आगंतुकों का पटका व माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संदेश दिया। रामकृष्ण गोस्वामी, पवन पाठक, पं. बिहारी लाल वशिष्ठ, पं. उदयन शर्मा, गौरव रस्तोगी, अनुराग पाठक, रामविलास चतुर्वेदी, राजेश पाठक और बालकिशन शर्मा आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें