फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त होने से अफरातफरी: सड़क पर उठा धुएं का गुबार, एक घंटे में रोका गैस का रिसाव

Sat, 20 Jun 2026 09:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

खतरे को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौराहे का यातायात बंद कराया और फायर ब्रिगेड और टोरंटो गैस कंपनी को सूचना दी। थोड़ी देर में दोनों टीमें मौके पर पहुंच गईं। समय रहते गैस रिसाव पर काबू पाया लिया।
विज्ञापन
गैस का रिसाव रोकते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर शुक्रवार देर रात नगर निगम की टीम द्वारा खुदाई के दौरान पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटते ही तेज गति से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे उठे धूल के गुबार के कारण चौराहे के आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गैस कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस ने एहतियातन कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रोक दिया। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 10 बजे गोवर्धन चौराहे पर नगर निगम की ओर से जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था। मशीन की खुदाई के दौरान भूमिगत पीएनजी पाइपलाइन चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पाइप लाइन टूटने के बाद तेज प्रेशर के साथ गैस बाहर निकलने लगी। गैस के दबाव के कारण हवा में धूल का बड़ा गुबार उठने लगा। 

 
विज्ञापन

यह दृश्य देखकर चौराहे पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। संभावित खतरे को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौराहे का यातायात बंद कराया और फायर ब्रिगेड और टोरंटो गैस कंपनी को सूचना दी। थोड़ी देर में दोनों टीमें मौके पर पहुंच गईं। समय रहते गैस रिसाव पर काबू पाया लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अग्निशमन अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि पुलिस, फायर ब्रिगेड और गैस कंपनी की संयुक्त टीम ने करीब एक घंटे में गैस रिसाव पर काबू पाया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया गया।

विज्ञापन का पोल गाड़ने के लिए खोदा जा रहा था गड्ढा
सूत्रों के अनुसार गोवर्धन चौराहे पर विज्ञापन के होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम की टीम गड्ढा खोद रही थी। हालांकि अब निगम के अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। विभाग के एक्सईएन अमरेंद्र गौतम का कहना है कि विभाग द्वारा कोई गड्ढा नहीं खोदा जा रहा था। ऐसी कोई योजना ही नहीं थी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर गोवर्धन चौराहे जैसे भीड़भाड़ वाले चौराहे पर कौन गड्ढा खोद रहा था और किसकी अनुमति से। हालांकि हाइवे थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि नगर निगम द्वारा गड्ढा खोदा जा रहा था। घटना के बाद जेसीबी गायब हो गई। कौन सच बोल रहा है और कौन नहीं, यह जांच का विषय है, फिलहाल मामले की लीपापोती की कोशिशें हो रही हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें