फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बलदेव में गहराया गैस संकट, एजेंसी पर लग रहीं लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। दस-दस दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद लोगों को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय गैस एजेंसी पर छह-सात दिनों बाद सिलिंडर आने की सूचना पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिले, जिससे आक्रोश फैल रहा है। भीड़ को देखते हुए वितरण कार्य पुलिस की मौजूदगी में हो रहा है। होम डिलीवरी सेवा ठप पड़ने से समस्या और गंभीर होती जा रही है।
स्थानीय निवासियों सोनू पांडेय, सौरभ पांडेय, गौरव पांडेय, राजू वर्मा, खूबी राम पांडेय, गणेश पांडेय और मुकेश कुमार ने प्रशासन से समाधान की मांग की है। उन्होंने गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु करने और होम डिलीवरी सेवा बहाल करने की अपील की है। चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आक्रोश बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें