फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना,धौलपुर में आपात स्थिति में रोकी ट्रेन

विज्ञापन
धौलपुर स्टेशन पर खडी गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन तथा जांच करता डाग स्क्वाड। - फोटो : DHOLPUR
विज्ञापन
धौलपुर। नई दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन से चलकर चेन्नई जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर सोमवार देर सायं हड़कंप मच गया। ट्रेन को आपात स्थिति में धौलपुर जंक्शन स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद रेल प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा ट्रेन की गहनता जांच की गई। ट्रेन में बम की सूचना झूठी निकली, जिसके बाद में रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। करीब तीन घंटे बाद ट्रेन को धौलपुर से रवाना किया गया।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन को 139 नंबर पर सोमवार देर शाम हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई जा रही 12612 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के जी-2 कोच में बम रखे होने के बारे में सूचना मिली। रेल प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतते हुए झांसी और आगरा रेल प्रशासन को सूचित किया। आगरा से ओएचई काटकर ट्रेन को करीब 6 बजकर 45 मिनट पर धौलपुर जंक्शन स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो पर आपात स्थिति में रोका गया।
पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना देने पर धौलपुर सीओ सिटी सुरेश सांखला की अगुवाई में जिला पुलिस की टीम भी रेलवे जंक्शन पहुंच गई। धौलपुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि ट्रेन को रोककर आरपीएफ एवं जीआरपी के साथ में धौलपुर जिला पुलिस ने आगरा और मुरैना से आए बम निरोधक दस्ते एवं डाग स्क्वैड के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के जी-01,जी-02,जी-03 एवं जी-04 कोच की सघनता से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी बम एवं अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। जैन ने बताया कि ट्रेन को तीन घंटे की जांच पड़ताल के बाद में करीब दस बजे चेन्नई के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें