फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पति-पत्नी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के खादर इलाके की जमीन पर प्लाटिंग कर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने वाले दंपती पर वृंदावन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। दंपती दिल्ली के न्यू फ्रेंडस काॅलोनी, दक्षिण दिल्ली का रहने वाला है।

इंस्पेक्टर आनंद शाही की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में इमरान खान निवासी न्यू फ्रेंड्स काॅलोनी, दक्षिण दिल्ली और उसकी पत्नी शहरुनी को आरोपी बनाया गया है। इनके संबंधित रजिस्ट्री प्राधिकरण से पुलिस ने संपत्ति का ब्योरा भी मांगा है, जिससे उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जा सके। दंपती के खिलाफ मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी की ओर से एक मई 2023 को मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि इन्होंने एक फर्म जिसका नाम आईएस बिल्डर्स, नई दिल्ली के नाम से बनाई और वृंदावन के यमुना खादर इलाके की जमीन को बेचने का काम शुरू कर दिया। 2100-2100 रुपये में प्लाॅट बुकिंग की जा रही थी। एमवीडीए की टीम ने मौके से कर्मचारियों को प्लाॅट बुकिंग करते हुए पकड़ा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें