फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुबह-सुबह बदमाशों ने किसान से मोबाइल फोन व रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर मंगलवार सुबह गांव अजीजपुर के पास खेत पर जा रहे किसान से बाइक सवार बदमाश मोबाइल फोन और रुपये छीन ले गए। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव अजीजपुर निवासी रोहताश सैनी मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर से खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह राजमार्ग पार कर सर्विस रोड पर पहुंचा, तभी कांशीराम आवास की ओर से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता उन्होंने उसे पकड़ लिया और मोबाइल फोन सहित जेब में रखे 500 सौ रुपये छीन लिए। जब उसने विरोध किया तो पीट दिया। शोर मचाने पर बदमाश बाइक पर सवार होकर कोसीकलां की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इससे पूर्व भी रोहताश के साथ लूट की घटना हो चुकी है। तब भी बदमाश उसका मोबाइल फोन एवं पांच हजार रुपये लूट ले गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें