फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का आरोप-पुलिस ने बदलवाई तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन थाना पुलिस पर सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने तहरीर बदलवाकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दो दिन तक उसे टहलाया गया। सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें भी सिर्फ औपचारिकता निभाई गई।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को आरोपियों की ओर से धमकाया भी जा रहा है। इधर, मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया तो पुलिस की ओर से सफाई दी गई कि पीड़ित द्वारा अगर बयानों में सामूहिक दुष्कर्म की बात कही जाएगी, तो मुकदमे में धारा बढ़ोतरी कर दी जाएगी।

महावन थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात नौ बजे पति एवं बच्चे गांव में देवी जागरण देखने गए थे। वह घर पर अकेली थी। तभी छत के रास्ते घर में घुसे दो युवकों ने मुंह बंद कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए। शुक्रवार को थाना पुलिस से शिकायत की, मगर वहां मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सीओ महावन आलोक कुमार से शिकायत की। उनके आदेश पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज हुई, मगर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर को दबाव डालकर छेड़छाड़ में तबदील करा लिया। उसी पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इधर, महिला के बेटे ने बताया कि आरोपी दबंग हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। मामले में एसओ महावन आशा चौधरी ने सफाई दी कि छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट में महिला, जो बयान देगी, उसके आधार पर विवेचना में धाराओं में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें