फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामर में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। गांव कामर में बुधवार शाम दो पक्षों में पुरानी रंजिश में विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। इससे गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई । सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया । बुधवार शाम को कृष्ण एवं शिव सिंह पक्ष के बीच पुरानी रंजिश में विवाद हो गया ।
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी देर तक रुक-रुक कर फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने टीम के साथ वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है। हालांकि उन्होंने फायरिंग की किसी घटना से इंकार करते हुए बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हो गया था । जिसकी सूचना पर पुलिस यहां पहुंची है। देर शाम तक पुलिस गांव में स्थिति पर नियंत्रण बनाएं हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें