श्रीगणेश चतुर्थी (डंडा चौथ) का पर्व गुरुवार को अपूर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणेश मंदिरों पर प्रात: अभिषेक, विशेष श्रंगार दर्शन के साथ ही सायं भव्य छप्पन भोग और फूल बंगला दर्शन के आयोजन किए गये। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने ईष्ट देव की झांकी निहारकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे।
श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रीदशभुजी गणेश मंदिर गूजर हट्टा पर प्रात: सात बजे से पीठाधीश्वर ठाकुर जी बाबा महाराज के द्वारा किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के सस्वर के बीच मध्यांह 12 बजे पंचामृत से महाभिषेक किया गया। सायं भव्य फूल बंगला तथा रात्रि में महाआरती होगी। इस अवसर पर कपिल बाबा, मनीष चतुर्वेदी, काशीनाथ आदि थे।
गऊघाट स्थित बाल गणेश जी मंदिर पर प्रात: पट्टी पूजन किया गया। बाल गणेश की छवि को निहारने के लिये भक्तों की भीड़ लगी रही। प्रात: बच्चों ने गुड़धानी तथा बेसन के लड्डूओं के साथ ही पूजा अर्चना की तथा गणेश पट्टी का पूजन किया। रात्रि दस बजे तक फूल बंगला और छप्पन भोग के दर्शन हुआ। समापन महाआरती के साथ हुआ। जयसिंह पुरा स्थित गणेश टीला सहित अन्य मंदिरों पर भव्य आयोजन होंगे।