फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप की सेवा में ही चार धाम

Tue, 22 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार धाम और सभी तीर्थों का पुण्य मां-बाप की सेवा में निहित है। यह विचार पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह ने सीएसआरवी विद्या आश्रम सीनियर सेकेंड्री स्कूल चौमुंहा में व्यक्त किए।
विज्ञापन


स्कूल में विद्यालय के संस्थापक चैनसुख की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि तेजपाल ने विद्यालय के संस्थापक चैनसुख और रामवती की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। 

स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. गिर्राज सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। आचार्य विपिन और दुर्गा प्रसाद ने विश्व कल्याण के लिए हवन संपन्न कराया।
विज्ञापन


इसमें स्कूल के बच्चों और स्टाफ ने आहुति दीं। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन बिहारीराम, भानू यादव, ठाकुर दुर्गपाल सिंह सेही, गोविंद राम, पुष्पराज सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन हरीश चन्द ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें