फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का भय ः वेटरनेरी विश्वविद्यालय में हॉस्टल कराए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर 22 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया है। विवि के सभी हॉस्टल खाली कराए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं से हॉस्टल छोड़ घर जाने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों के तहत वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने अवकाश की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। साथ ही विवि प्रशासन के आदेश मिलते ही छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिए हैं।
वेटरनेरी विश्वविद्यालय कैंपस स्थित कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस और कॉलेज ऑफ बोयोटेक में अध्ययनरत अधिकतर छात्र-छात्राएं हॉस्टल में रहते हैं। इनकी संख्या करीब 600 के आसपास है। यूनिवर्सिटी के सहायक रजिस्ट्रार डॉ. ब्रजेश यादव ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार 22 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

साथ ही हॉस्टल में मौजूद छात्रों को घर जाने के लिए कहा है। हालांकि होली का अवकाश होने के कारण अधिकांश छात्र-छात्राएं अभी नहीं आए हैं। उन्हें कोरोना वायरस के मद्देनजर अवकाश बढ़ाने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें