फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर निशुल्क हुई सामान घर सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान में अब श्रद्धालुओं को सामान रखने के लिए शुल्क नहीं देना होगा। पूर्व में प्रत्येक सामान को रखने की एवज में दो रुपये लिए जाते थे। संस्थान के पदाधिकारियों ने सामान घर सेवा को निशुल्क कर दिया है।
विज्ञापन


संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। सुरक्षा कारणों से मंदिर में किसी प्रकार का सामान नहीं जाता है। श्रद्धालुओं के सामान को रखने के लिए जन्मस्थान के मुख्य द्वार, केशव द्वार और गोविंद द्वार पर सामान घर बना हुआ है।
यहां श्रद्धालु प्रत्येक सामान की एवज में दो रुपये देकर अपना सामान रखते थे, लेकिन अब उन्हें सामान रखने के लिए किसी प्रकार की धनराशि नहीं देनी होगी। सामान घर में बने स्टील के लॉकर में अपने मोबाइल, पर्स आदि रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें