फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विदेश से कीमती सामान भेजने के नाम पर 1.52 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। विदेश से पार्सल के माध्यम से कीमती सामान भेजने के नाम पर एक योग शिक्षिका से 1.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एक काॅलोनी निवासी योग शिक्षिका का कहना है कि 18 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे मोबाइल पर एक युवक ने कहा कि आपका एक पार्सल यूके से आया है। पांच हजार डालर की एक डायमंड की रिंग, आईफोन, नेकलेस और एक गाउन सहित कई कीमती सामान है। डालर को कन्वर्ट कराने के लिए 38 हजार रुपये देने होगा। सामान के लालच में युवती ने ठगों को डिजिटल भुगतान कर दिया। पैसा ट्रांसफर होने के कुछ देर के बाद 30 हजार रुपये आईफोन के नाम पर मांग की तो रकम भी दे दी। युवती के भुगतान करने के बाद ठग ने कहा कि आपका सामान कन्फर्म हो गया। सामान आपको जल्द ही मिल जाएगा।
थोड़ी देर बाद काॅल आई कि सामान को कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है। कस्टम अधिकारी 7.5 लाख रुपये जमा करने की कह रहा है। बताया कि अगर पार्सल खोलकर जांच की गई तो राशि कई गुना बढ़ जाएगी। यदि खोलकर जांच की गई तो उनके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का केस बन जाएगा। इससे वह बातों में आई और कई बार में 85 हजार रुपये खाते में डाल दिए। बाद में उसे पता चला कि वह ठगी गई है। युवती ने पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस ने मामला साइबर सेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें