फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत मीटर बाईपास कर चला रहे थे बर्फ फैक्ट्री

Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
बिजली का मीटर
विज्ञापन
बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गोपालनगर स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में बिजली चोरी पकड़ी। जांच-पड़ताल के बाद विद्युत पोल से कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन


खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। बर्फ फैक्ट्री पर प्रति माह करीब डेढ़ लाख रुपये की बिजली चोरी होने का अनुमान है। फैक्ट्री में बिजली मीटर बाईपास कर चलती मिली। फैक्ट्री संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

पिछले कई दिन से गोपालनगर स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी। एक्सईएन एके त्यागी ने इस पर संज्ञान लिया। एसडीओ आरके पांडेय ने विजिलेंस प्रभारी राघवेंद्र सिंह और जेई शेर सिंह, वीके शुक्ला, आसिफ खान के साथ कार्रवाई की योजना बनाई।
विज्ञापन


शनिवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे विजिलेंस और स्थानीय टीम ने संयुक्त रूप से श्रीराम आइस फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां मीटर बाईपास कर बर्फ फैक्टी चलती मिली। करीब 42 केवीए का लोड मिला। जेई शेर सिंह ने बताया बर्फ फैक्ट्री का वर्तमान में करीब 80,000 रुपये प्रतिमाह बिल आ रहा है, जो कम है।

बिल करीब 2.40 लाख रुपये आना चाहिए था। पूरी चेकिंग की वीडियोग्राफी की गई। संचालक से करीब आठ लाख रुपये शमन राशि जमा करने को कहा गया। जमा न करने पर थाने में तहरीर दे दी है। जुर्माना अलग से निर्धारित होगा।
विज्ञापन


एक्सईएन एके त्यागी ने बताया कि बर्फ फैक्ट्री में बिजली चोरी मिली है। क्षेत्र में चोरी रोकने को अब सुबह-शाम चेकिंग अभियान चलवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें