फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुधरेगी मथुरा-अलीगढ़ मार्ग की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अब जल्द ही अलीगढ़-मथुरा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति से निजात मिलने जा रही है। प्रस्तावित फोरलेन के कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने पीडब्ल्यूडी को 4.5 करोड़ रुपये की किस्त जारी कर दी है। इसका उपयोग अलीगढ़ से बिचपुरी तक होगा। बाकी हिस्से का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा।
विज्ञापन

मथुरा को हरिद्वार और मुरादाबाद से जोड़ने वाला अलीगढ़ मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है। करीब 54 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में अनगिनत गड्ढे हैं। इस मार्ग में अलीगढ़ जनपद का प्रमुख कस्बा इगलास भी है। मार्ग की हालत इस कदर खराब है कि दोपहिया वाहन से भी इस दूरी को तय करने में करीब दो घंटे का वक्त लग जाता है। ऐसी स्थिति में इस मार्ग के विस्तारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। पिछले साल ही इस मार्ग को फोरलेन में बदलने की घोषणा की गई थी।
बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने मथुरा-राया-अलीगढ़ मार्ग के लिए पहली किस्त 4.5 करोड़ की जारी कर दी है। हालांकि पीडब्ल्यूडी द्वारा इस मार्ग का निर्माण मथुरा जनपद में सिर्फ बिचपुरी तक ही किया जाएगा। अलीगढ़ से बिचपुरी तक फोरलेन बनाते हुए उक्त मार्ग को बरेली से मथुरा तक बन रहे नेशनल हाईवे में जोड़ा जाएगा। बिचपुरी से मथुरा तक का निर्माण हाईवे प्राधिकरण द्वारा किया जाना है। इस हिस्से की हालत भी बहुत खराब है।
विज्ञापन

अलीगढ़ से बिचपुरी तक फोरलेन का प्रस्ताव है। यह कार्य अलीगढ़ मंडल अंतर्गत होगा। बाकी मथुरा जनपद सीमा में बिचपुरी से मथुरा तक का निर्माण हाईवे के अंतर्गत होना है। दोनों ही प्रोजेक्ट स्वीकृत हैं।
विज्ञापन

- ब्रजेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें