फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक्सप्रेस-वे पर अलग-अलग दो हादसों में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को अलग-अलग दो हादसों में 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया और वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन


दोपहर लगभग 12 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 69 पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार ऋषभ पुत्र मनोज कुमार यादव व ईशांत निवासी रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ घायल हो गए। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया।
दूसरी घटना दोपहर 2 बजे माइल स्टोन 72 पर हुई। यहां नोएडा से आगरा की ओर जा रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बाइक सवार युसुफ पुत्र शमीम खां निवासी सिलमपुर दिल्ली व कोसर अली घायल हो। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर अलग-अलग दो स्थानों पर हादसों में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें