फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दरिंदगी: किशोरी के साथ गांव के ही चार-पांच लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, लड़की की हालत गंभीर

Fri, 13 Jan 2023 10:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

ग्रामीणों ने किशोरी के पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने फोन से सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने बेहोशी की हालत में किशोरी को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ता के पिता ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम छह बजे पानी भरकर घर जा रही (15) वर्षीय किशोरी को गांव के ही तीन-चार लड़कों ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करके भाग गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने किशोरी के पिता को दी। पिता ने फोन से सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने बेहोशी की हालत में किशोरी को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हॉस्पिटल में किशोरी की हालत में सुधार न होता देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी ने बताया कि अभी पीड़िता के पिता ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर  आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें