फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत

Mon, 29 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन थाना क्षेत्रों में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। महावन और सदर क्षेत्र में दुर्घटनाओं के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर जाम लगाया।
विज्ञापन


थाना महावन के गांव आनंदगढ़ी निवासी कृष्णगोपाल (50) पुत्र मंगीलाल साइकिल से सुबह 11:15 बजे रमणरेती जा रहे थे। महावन थाने के निकट टैंकर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। दुकानदारों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। थोड़ी देर में ही आनंदगढ़ी के सैकड़ों लोग मौके पर आ गए और शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी देहात अजय कुमार पहुंचे। बातचीत पर लोगों ने दो घंटे बाद जाम खोला।

सदर बाजार इलाके के खटीक मोहल्ला निवासी राजेश कुमार (38) पुत्र मटरुलाल बाढ़पुरा के निकट रविवार को शाम 4:30 बजे सड़क पार कर रहे थे। तभी कृष्णापुरी की ओर से तेज गति से आ रही इनोवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इनोवा का चालक गाड़ी भगा ले गया। पड़ोसियों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम में फंसे लोगों के साथ जाम लगाने वालों ने मारपीट कर दी। सूचना पर सदर बाजार पुलिस और सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी पहुंचे। यहां आक्रोशित लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई थीं।
विज्ञापन


तीसरे हादसा थाना हाईवे क्षेत्र में हुआ। गोवर्धन रोड पर सुखराम (35) निवासी मुरैना की किसी वाहन से टक्कर के बाद मौत हो गई। पुलिस ने रात मेंशव का पोस्टमार्टम कराया। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में चंदादेवी (65) पत्नी पोथीजाट गांव की महिलाओं के साथ ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा कर रही थीं। रविवार को शाम चार बजे गांव परसोतीगढ़ी माइनर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गईं। बाइक नीरज निवासी जरारा चला रहा था। टक्कर के बाद महिला की मौत हो गई। नीरज घायल हो गए। सूचना पर सुरीर पुलिस मौके पर पहुंची और नीरज की हालत गंभीर होने पर मथुरा अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें