फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संस्कृति विश्वविद्यालय के बीटेक के 4 छात्रों पर हमला, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुंहा। संस्कृति विश्वविद्यालय के चार बीटेक छात्रों को बहाने से बाहर बुलाकर 10-12 हमलावरों ने शुक्रवार की शाम को लोहे के पंच और लाठियों से हमला कर दिया। चारों छात्रों को चोटें आईं, इनमें दो गंभीर हैं। पुलिस सीडीआर के माध्यम से हमलावरों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

जैंत स्थित आम्रपाली सोसाइटी में रह रहे राजन शर्मा, अभय सिंह, अंशुल सिंह और अभिषेक दुबे संस्कृति विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र हैं। राजन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 7.50 बजे उन्हें गौरव गुप्ता नाम के व्यक्ति का फोन आया, उसने खुद को नोएडा से आया हुआ बताया और जरूरी बात करने के लिए बाहर बुलाया। वह चारों फ्लैट से बाहर उससे मिलने पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे 10-12 लोगों ने उन पर लोहे के पंच और लाठियों से हमला कर दिया। छात्रों का आरोप है कि हमलावरों की मंशा उन्हें जान से मारने की थी। हमले में अभय सिंह और राजन शर्मा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य दो छात्रों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी पीड़ित छात्र रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लगातार थाना जैंत के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस अनुसार सीडीआर के आधार पर आरोपियों की डिटेल्स निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें