मथुरा। नोएडा में 11 से 14 अक्तूबर तक हुई राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में 4 खिलाड़ियों ने 7 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि 4 से 6 आयु वर्ग में हिमांशी ने रजत मेडल जीता है। 6 से 8 आयु वर्ग इनलाइन में आदर्श प्रताप सिंह ने लेप रिंक वन एवं लेप टू रिंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 15 से 18 आयु वर्ग इनलाइन में पवन ने 15 किलोमीटर में द्वितीय, 10 किलोमीटर में तृतीय एवं ट्रैक पीटीपी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 से 15 आयु वर्ग इनलाइन में अनिरुद्ध ने 3 किलोमीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। संघ के सचिव श्यामसुंदर बेरा ने बताया कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों को केआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल, केआर टीटी के प्राचार्य डॉ. कुलविंदर सिंह बग्गा, डायट प्रवक्ता हरीश कुमार सिंह, संघ उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, हरपाल यादव, बृजेंद्र कौशिक, ओलंपिक संघ सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह आदि ने बधाई दी है।