फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पेंसिल पैकिंग के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। एक पेंसिल कंपनी में घर बैठे पैकिंग का काम कर पैसे कमाने का लालच देकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों सहित एक बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनसे फर्जी आधार कार्ड, सिम कार्ड और कंपनी के फर्जी कर्मचारी परिचय पत्र बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपी सोशल मीडिया पर घर बैठे पेंसिल पैकिंग का काम कर पैसे कमाने के ऑफर देते थे। काम की तलाश में लोग इनके झांसे में आ जाते थे। ये पंजीकरण के नाम पर उनसे पैसे हड़प लेते थे। विश्वास जमाने के लिए कंपनी का फर्जी कार्ड भेज देते थे। जो आधार कार्ड मांगते थे उसे एडिट कर सिम निकलवा लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में उमरदीन और ज़ाहिद निवासी हाथिया और मुजाहिद निवासी साहबनगर जटवारी, थाना शेरगढ़ शामिल हैं। एक अन्य बाल अपचारी कामां का रहने वाला है जो इनके लिए फर्जी सिम चालू कराता था। उसे भी पकड़ा गया है।

आरोपियों के पास से सात एंड्रॉयड फोन, 11 एक्टिव सिम कार्ड, 20 नोन एक्टिव सिम कार्ड, 17 फर्जी आधार कार्ड और चार पेंसिल कंपनी के फर्जी कार्ड बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार बालियान, उप निरीक्षक अरविंद पुनियां व रोहित तेवतिया, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार एवं अरविंद कुमार, कांस्टेबल सौरभ एवं शिवम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें