फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूगढ़ हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। गांव बाबूगढ़ में रास्ता निकालने को लेकर पड़ोसियों में हुए विवाद में युवक की हत्या के चार आरोपियों को वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।
विज्ञापन

वृंदावन कोतवाली अंतर्गत रमणरेती चौकी क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ में चार जुलाई को घर का नया रास्ता निकालने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में विवाद हो गया था। इस दौरान गोली लगने से राजवीर की मौके पर मौत हो गई थी। इस विवाद में मृतक के पिता ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वृंदावन पुलिस ने कई टीमों का गठन कर अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। दबिश के दौरान ही पुलिस ने वृंदावन यमुना क्षेत्र स्थित देवरहा बाबा घाट सहित अन्य स्थानों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा का कहना है कि अलग-अलग स्थानों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में श्यामसुंदर, अजय, रामवीर और सुरेश शामिल हैं। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें