फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किए ठाकुर श्रीराधारमण के दर्शन, वैजयंती आश्रम में किया हवन

Sun, 09 Aug 2026 12:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पूर्व राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए प्रमुख मार्गों और दर्शन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। वैजयंती धाम से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद निधिवन और सेवाकुंज के दर्शन के लिए रवाना होंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को सहपरिवार धर्मनगरी वृंदावन पहुंचकर ठाकुर श्री राधारमण देव जी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार वृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति सबसे पहले ज्ञान गुदड़ी स्थित वैजयंती आश्रम पहुंचे, जहां श्री राधारमण मंदिर के सेवायत पुंडरीक गोस्वामी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। इसके पश्चात उन्होंने गोपी-उद्धव संवाद स्थल ज्ञान गुदड़ी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


वैजयंती आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान के बाद पूर्व राष्ट्रपति परिवार सहित प्राचीन श्री राधारमण मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर जी के समक्ष माथा टेककर देश की समृद्धि एवं शांति की कामना की। दर्शन के दौरान मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें प्रसादी माला, पटुका और प्रसादी छावरिया भेंट कर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डेढ़ घंटे रोका गया प्रवेश
पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके मंदिर पहुंचने से लगभग डेढ़ घंटे पहले ही सुरक्षा कारणों से आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इस दौरान मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पूर्व राष्ट्रपति और उनके परिवार के दर्शन कर प्रस्थान करने के पश्चात ही आम भक्तों के लिए मंदिर के द्वार पुनः खोले गए।
विज्ञापन


अचानक रद्द हुआ निधिवन और सेवाकुंज का दौरा
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्री राधारमण मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पूर्व राष्ट्रपति को ऐतिहासिक निधिवन एवं सेवाकुंज क्षेत्र में दर्शन के लिए जाना था। हालांकि, अंतिम समय में अपरिहार्य कारणों से उनका निधिवन और सेवाकुंज जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। दर्शन उपरांत वह सीधे सेवायत पुंडरीक गोस्वामी के वैजयंती धाम आश्रम पहुंचे, जहां से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें