फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, शाम को बांकेबिहारी के दर्शन; तीन दिन रहेगा प्रवास

Fri, 07 Aug 2026 03:09 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार दोपहर वृंदावन पहुंचे और होटल विवांता में ठहरे हैं। शाम को वह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद प्रेम मंदिर जाने का कार्यक्रम है। पूर्व राष्ट्रपति के तीन दिवसीय प्रवास को देखते हुए मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
विज्ञापन
होटल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार दोपहर अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वृंदावन पहुंच गए। सड़क मार्ग से आगमन के बाद वह होटल विवांता पहुंचे जहां उन्होंने कुछ समय विश्राम किया।
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति के शाम को विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति के दर्शन कार्यक्रम को लेकर मंदिर प्रशासन ने भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनके आगमन के दौरान आम श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। बांकेबिहारी के दर्शन के बाद वह प्रेम मंदिर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें