फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हरियाणा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि पर पूर्व मंत्री बसपा से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मांट क्षेत्र में राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री पंडित श्यामसुंदर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हरियाणा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां और अनुशासनहीनता के मामले में पार्टी ने निष्कासित किया है।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश कर्दम ने बताया कि उनके द्वारा पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा को अनुशासनहीनता अपनाने के संबंध में कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार उन्हें निष्कासित कर दिया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें