मथुरा। शादी समारोह में हंगामा करने और फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी को जिला जज विकास कुमार की अदालत से बुधवार को जमानत मिल गई है। जमानत न मिलने के कारण वह पिछले एक माह से जेल में बंद थे।
बीएसए रोड स्थित राम सिया वाटिका में 13 मार्च की रात को एक शादी समारोह में हंगामा करने और लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पार्षद पति व पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी सहित कई लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
पुलिस ने तिलकवीर चौधरी और उसके साथियों को 3 अप्रैल को नोएडा से गिरफ्तार लिया। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया। जेल में बंद तिलकवीर ने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए याचिका दाखिल की। बुधवार को जिला जज विकास कुमार ने तिलकवीर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी।