फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लाडलीजी मंदिर में मना पूर्व सीएम लालू यादव का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना(मथुरा)। विश्व प्रसिद्ध लाडलीजी मंदिर में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद का 76 जन्मदिन रविवार को मनाया गया। यह आयोजन उनके पुत्र और बिहार के वन, पर्यावरण व जलवायु मंत्री तेजप्रताप यादव ने ब्रज के सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन


विधिविधान से श्रीराधारानी जी के जयकारों के साथ उनके श्रीचरणों में अर्पित कमल के फूल के डंठल से केक काटकर श्रीजी को भोग लगाया गया। केक काटने के बाद वीडियो कॉल के माध्यम से पूर्व सीएम को राधारानी के दर्शन कराए गए। दिव्य दर्शन कर पूर्व लालू प्रसाद यादव आनंदित हो उठे। इस अवसर पर पुत्र तेज प्रताप ने पिता के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए प्रार्थना भी की है। पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, पर्यावरण मंत्री के पीआरओ धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें