फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 19 दिन की जांच में वन विभाग की टीमों के हाथ लगे अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित डालमिया फार्म हाउस में 454 पेड़ काटे जाने के मामले में वन विभाग की दो टीमें हर दिन सुराग एकत्रित करने की कवायद में जुटी हैं। 19 दिन की जांच में टीम के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं।
विज्ञापन

निजी स्वार्थ के लिए पर्यावरण को बड़ी क्षति पहुंचाने वाले आरोपियों की मुश्किलें वन विभाग की जांच आगे बढ़ने के साथ बढ़ती जा रही हैं। 18 सितंबर को हुई इस वारदात के बाद वन विभाग की पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम हर दिन सुराग जुटा रही है। टीमों ने अब तक की जांच में कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई है। पेड़ों को बरामद किया है। 128 मोर पंखों को साक्ष्य बनाया है। रेट स्नेक के अवशेष जुटाए हैं। पक्षियों के उजड़े हुए घोंसले सुरक्षित रखे हैं।
फार्म हाउस के आसपास रहने वाले लोगों और रेहड़ी ठेल वालों के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि टीम अब 50 से भी ज्यादा लोगों से घटना के विषय में बातचीत कर जानकारी जुटा चुकी है। लोगों से मिली जानकारी को टीम ने जांच आख्या में शामिल किया है। उसी के आधार पर डालमिया परिवार सहित अन्य नामजद लोगों को नोटिस जारी किया है। टीम ने सामने आए साक्ष्यों को कोर्ट में भी प्रस्तुत कर दिया है। जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है। वह सभी 10 अक्तूबर को बयान दर्ज कराने के लिए वन विभाग के कार्यालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि बयान दर्ज होने के बाद इस प्रकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी सामने आएंगी। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी रजनीकांत मित्तल ने बताया कि दो विभागीय टीमें प्रकरण की जांच कर रही है। अब तक मिले साक्ष्यों को टीम ने कोर्ट में प्रस्तुत किया है। पुलिस को भी साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। अपनी जांच आख्या में भी साक्ष्यों को शामिल किया है। जांच पूरी होने के बाद प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें