फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ईडी कभी भी कस सकती है शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जैंत थाने की छटीकरा रोड स्थित डालमिया फार्म हाउस में काटे गए 454 पेड़ों के मामले में ईडी प्रवर्तन निदेशालय की सक्रियता बढ़ने से निवेशकों की परेशानी बढ़ गई है। ईडी डालमिया फार्म हाउस से जुड़े मामले के प्रत्येक आरोपी पर नजर बनाए हैं। जल्द ही ईडी अपना शिकंजा इनके ऊपर कस सकती है।
विज्ञापन


डालमिया फार्म हाउस मामले में ईडी की सक्रियता का सबसे बड़ा कारण मनी लांड्रिंग माना जा रहा है। ईडी के अधिकारियों को शक है कि डालमिया फार्म हाउस में जमीन की खरीद फरोख्त में ब्लैक मनी को सफेद बनाने का प्रयास किया गया है। यही कारण है कि ईडी ने अपनी गोपनीय तरीके से जांच को तेज कर दिया है। पूरे साक्ष्य एकत्रित होने के बाद ईडी कभी भी इस मामले में आरोपियों पर शिकंजा कस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें