फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

Mon, 09 Jan 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
शारने एन टीयूड्ट - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सुनरख मार्ग पर तेज गति से आते ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर एक विदेशी महिला की मौत हो गई। आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की मूल निवासी शारने एन टीयूड्ट (55) करीब 15 दिन पूर्व ही वृंदावन आई थीं। वो अपनी मित्र महारानी देवीदासी के संगठन स्ट्रीट कॉउ सेवा से जुड़कर सड़कों पर घायल गायों के उपचार का कार्य कर रही थीं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर एक बजे मधुवन कालोनी में गो सेवा कर लौट रही थीं। सावित्री सेवा सदन के सामने सुनरख गांव की ओर से ईंटें लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली (यूपी 85 एक्स 0618) ने शारने की स्कूटी को चपेट में ले लिया। वो स्कूटी से गिरीं और ट्राली का पहिया उनके सिर के ऊपर से निकला गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। 

सूचना पर कुछ ही देर में मृतका के परिचित मौके पर पहुंच गए। उनकी मित्र महारानी देवीदासी, यमुनादासी बदहवास दौड़ती हुई मौके पहुंचीं। इस्कॉन के मीडिया प्रभारी सच्चिगौरदास ने बताया कि मृतका का 6 अगस्त, 2015 से 5 अगस्त 2020 तक स्टूडेंट वीजा पर भारत आई हुई थीं। आस्ट्रेलियाई दूतावास को हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी उदयवीर मलिक को लोगों ने बताया कि विदेशी महिला इस्कॉन मायापुर गोशाला की प्रभारी होने के साथ पशु चिकित्सक भी थीं। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। मामले में महारानी देवीदासी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

तब हादसे के बाद हुआ था काफी हंगामा
अक्तूबर, 2012 को भी सुनरख मार्ग पर मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर गांव गौंदा आट्स निवासी रूप किशोर शर्मा के पुत्र सुरेश (14) की मौत हो गई थी। सुरेश साइकिल से गांव से वृंदावन की ओर आ रहा था। हादसे के बाद काफी हंगामा हुआ था।

दिन-रात चलती हैं ट्रैक्टर ट्राली 
धर्मनगरी में ट्रैक्टर ट्राली से कई बार हादसे हो चुके हैं। ट्रैक्टर ट्राली में ईंटों के अलावा अवैध रूप से खनन की गई बालू, मिट्टी ले जाई जाती है। गांव सुनरख, कीकी का नगला, देवी, आट्स, सकराया आदि गांवों में अवैध खनन की शिकायत अधिक रहती है। पुलिस के कार्रवाई न करने से उस पर मिलीभगत के आरोप भी लगते हैं। घटनास्थल पर मौजूद महेश शर्मा, विनोद, दिनश कश्यप, विवेक शर्मा का कहना था कि हादसे के बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना देने के काफी समय बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें