भक्ति की रसधारा में बह रहे विदेशी श्रद्धालु
- फोटो : Amar Ujala
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा
कार्तिक मास में विदेशी भक्त भक्ति की रसधारा में बह रहे हैं। हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन करते हुए विदेशी श्रद्धालुओं ने रविवार को वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। यमुना महारानी का पूजन किया। हाथों में मजीरा, पखावज और मृदंग लिए, हरे कृष्ण-हरे राम... के महामंत्र का जाप करते महिला, पुरुष और बच्चों के समूह परिक्रमा मार्ग पर सभी का ध्यान खींचते रहे। इनमें अमेरिका, कनाडा, रूस, अफ्रीका, यूक्रेन, फ्रांस और आस्ट्रेलिया के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्तिक मास में सात समुंदर पार से आए कान्हा के भक्त नियम सेवा में व्रत, तुलसी पूजन, यमुना स्नान, दीपदान आदि विशेष पूजन-अर्चन, अनुष्ठान भी कर रहे हैं।