फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पहली बार होंगे राधारानी जन्मोत्सव के लाइव दर्शन

विज्ञापन
मथुरा। राधारानी जन्मोत्सव के लाइव दर्शन का क्यूआर कोड जारी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। श्रीलाडलीजी मंदिर प्रबंधन समिति ने राधाष्टमी जन्मोत्सव को पहली बार डिजिटल आभा से जोड़ने का निर्णय लिया है। राधारानी के जन्माभिषेक का सीधा प्रसारण मंदिर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर क्यूआर कोड के माध्यम से किया जाएगा। इससे देश-विदेश में बैठे भक्तजन घर बैठे दिव्य दर्शन पा सकेंगे।
विज्ञापन


मंदिर रिसीवर सुशील गोस्वामी और डॉ. यज्ञ पुरुष गोस्वामी ने बताया कि राधाष्टमी पर सुबह 4 से 5 बजे तक होने वाले जन्माभिषेक में सभी श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष दर्शन करा पाना संभव नहीं होता। किसी भक्त का हृदय विरक्त न हो, इस संकल्प के साथ समिति ने सेवायतों की अनुमति लेकर यह व्यवस्था बनाई है। बताया कि कस्बे में भीड़ वाले स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को आराम से राधा जन्मोत्सव के दर्शन हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें