फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर की गलियों में FSDA का छापा, इन दुकानों से लिए गए पेड़ों के नमूने

Sat, 25 Apr 2026 08:16 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र की पेड़ा दुकानों पर खाद्य विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। टीम ने नमूने लिए और बिना पंजीकरण चल रही दुकानों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर की गलियों में FSDA का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनमानस को स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है। शनिवार को मंदिर क्षेत्र के गेट नंबर-1 और 2 की गलियों में स्थित पेड़ा दुकानों पर खाद्य विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रही दुकानों का मौके पर चालान
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह और दलवीर सिंह की टीम ने दुकानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान बिना वैध खाद्य पंजीकरण के कारोबार करने वाले दुकानदारों का मौके पर ही चालान काटा गया।
विज्ञापन

मिष्ठान भंडारों से लिए गए नमूने
जांच टीम ने संदेह के आधार पर दो प्रमुख प्रतिष्ठानों से नमूने भी संग्रहित किए
मुरली मनोहर मिष्ठान भंडार (गेट नंबर 1 के सामने) - पेड़ा का नमूना।
लाला भइया पेड़े वाले - पेड़ा का नमूना।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें