फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटर दंपती को मिला सहारा, मुश्किल में हैं बाहरी राज्यों के अनेक परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गुरु सेवा और अष्टयाम सेवा महोत्सव में शामिल होने उड़ीसा से आए पेंटर दंपती की परेशानी अमर उजाला में प्रकाशित होने केे बाद सामाजिक संस्था ने इस परिवार के लिए न केवल भोजन की व्यवस्था कराई है, बल्कि रहने के लिए ठिकाना भी दिया है। अब तो सरकारी अफसर भी असहाय परिवार तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

अचानक हुए लॉकडाउन और रेल संचालन ठप होने से मथुरा में फंसे उड़ीसा से आए भक्त पेंटर परमानंद की पीड़ा को अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रकाशित किया तो अनेक लोग इस दंपती की सहायता के लिए आगे आ गए। भले ही इस दंपती को आश्रम में रुकने के लिए सहारा न दिया हो, लेकिन अन्नपूर्णा संस्था ने इस परिवार के लिए भोजन और रुकने की व्यवस्था कराई। सरकारी मशीनरी भी सक्रिय हो गई।
जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने इस पीड़ित परिवार की जानकारी जुटाने के बाद भोजन और ठहरने की सुविधा प्रदान की। हालांकि मथुरा-वृंदावन में ऐसे लोगों की संख्या बहुत बताई जा रही है जो गैर राज्यों के होने के कारण रेल संचालन के अभाव में यहां फंस गए हैं। इसमें अधिकांश भक्त ब्रज दर्शन को यहां आए हुए थे। अनेक लोगों के पास कोई सहारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें