फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरगढ़ में खराब कुल्फी खाकर 50 बच्चे बीमार

Sun, 10 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग
विज्ञापन
छाता तहसील के कस्बा शेरगढ़ में कुल्फी खाने से 50 बच्चे बीमार हो गए। कई बड़े लोगों ने भी ये कुल्फी खाई, उनको भी उल्टी-दस्त हो गए। सूचना पर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और फूड विभाग के अफसर गांव पहुंचे। विक्रेता के घर से कुल्फी बनाने का सामान सीज कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन


कस्बा शेरगढ़ के प्रजापति मोहल्ला निवासी सुक्खे कुल्फी बनाकर बेचने का कार्य करता है। रविवार की दोपहर को उसने शेरगढ़, नगला सपेरा और ओवा में कुल्फी बेची। कुल्फी खाने के बाद बच्चों और बड़ों की तबियत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त शुरू हो गए। परिवारीजन बीमार बच्चों और बड़ों को छाता, शेरगढ़ और आसपास के अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने कुल्फी विक्रेता सुक्खे को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। 

इधर फूड प्वाजनिंग की सूचना पर शाम को छाता एसडीएम रामअरज यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्र और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी शेरगढ़ पहुंच गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रजापति मोहल्ला निवासी विक्रेता सुक्खे के घर से कस्टर्ड पाउडर और कुल्फी बनाने का अन्य सामान सीज कर दिया गया है। मामले में छाता एसडीएम रामअरज यादव की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कंट्रोल रूप में तैनात डा. मेघश्याम और डा. प्रमोद रेकवार गांव नगला सपेरा, गांव ओहवा और शेरगढ़ में बीमार बच्चों की जांच कर रहे हैं।


ये बच्चे पड़े हैं बीमार
लता(13), सुनील (5), देव (5), धोनी (8), गौरव (1), माहित (3), अमित (2), काजल (2), खुशी (3), नैना (2), मन्नू (8), सचिन (5), तुषार (6), नव्या (4), नीलम (23), देवेश (2), रोशनी (3), शिवानी (2), रोशनी (4), सुहाना (2), सौरभ (8), गौरी (4), तानिया (4),क बीर (3), रौनक 3, अनीकेत (4), सलीम (3), अरुण (3), नैना (3), शीतल (3), ब्रजेश (6), अनुराग (5), मंजीत (3), सुवानी (6), भावना (3), हिमांशु (1), रनवीर (3), खुशी (5), काजल (11), सपना (9), रानी (5),  सीमा (33), भीम (8), अरुण (8), अंजली (9), कुसुम (29) आदि बच्चे बीमार हैं। 

बर्फ खाने से बच्चों को उल्टी और दस्त हुए हैं। सभी बीमारों का उपचार कराया जा रहा है। 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, शेष को छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सकों की टीम गांव नगला सपेरा, ओवा और शेरगढ़ में घर-घर जाकर मरीजों का उपचार कर रही है।
विज्ञापन

-डा. विवेक मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें