फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार फूलों के पौधों से महक उठा रिफाइनरी कैंपस

विज्ञापन
रिफाइनरी में पुष्प प्रदर्शनी के दौरान सजाए गए फूलों के गमले। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। 34वें फ्लावर शो के दौरान 5000 गमलों में 25000 फूलों के पौधों के प्रदर्शन से रिफाइनरी कैंपस महक उठा। इसे देखने वाले भी फूलों की महक और खूबसूरत से गदगद हो गए।
विज्ञापन

मथुरा रिफाइनरी ने फ्लावर शो का आयोजन किया। इस बार फ्लावर शो के लिए मुख्य आकर्षण हैंगिंग गार्डन, बटर फ्लाई पीकॉक, ब्रिज, सेल्फी झरोखा के फूल बने। स्पाइरल फ्लावर बेड्स गार्डन और फूलों से सजी एक कार ने न केवल आयोजन स्थल की खूबसूरती को बढ़ाया बल्कि सभी को आकर्षित भी किया। शो के दौरान विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त सैकड़ों प्रतिभागी प्रविष्टियां भी प्रदर्शित की गई गईं।
दो दिवसीय फ्लॉवर शो का उद्घाटन ईडी अरविंद कुमार और सीजीएम एमएल धारिया ने किया। इस दो दिवसीय फूलों की प्रदर्शनी में ट्यूलिप और ऑर्किड सहित सुंदर फूलों की कई किस्में प्रदर्शित की गयी थीं। सर्वश्रेष्ठ बगीचे और रसोई बगीचे के लिए प्रतियोगिताएं भी हुईं। पॉटेड फूल की केटेगरी मे मैरीगोल्ड, कैलेंडुला, एक्रोकेलिनम, एस्टरद्व पैंसी रोज, डाहलिया, मेडिकल प्लांट्स, कैक्टी के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न सजावटी पौधों के गुलदस्ता और मालाओं के लिए प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इस वर्ष पहली बार ओन द स्पॉट प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में स्कूली बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, गृहणियों के लिए फूलों की रंगोली बनाना, पॉट पेंटिंग भी शामिल रहीं। ईडी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। वृंदा क्लब के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुति ने फूलों को प्यार करने का संदेश दिया। एलेक्सा क्लब द्वारा प्रकृति को बचाने के विषय के साथ नृत्य प्रदर्शन किया। ब्रह्मकुमारी समाज के कलाकारों द्वारा एक लघु नाटक दैनिक जीवन में एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें