कार सवार जा रहे थे बलदेव
कार में पांच लोग सवार थे, इनमें से तीन की मौत हो गई। ये सभी अपने गांव ओबार, भरतपुर से बलदेव क्षेत्र के गांव नोवा में अपनी बहन चंद्रावती को देखने जा रहे थे। कार को क्रेन से किनारे करवाकर, उनके घरवालों को सूचना दी गई।
रोक के बाद भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे श्रद्धालु
हादसे में यह लोग हुए घायल
गौरव, हरी सिंह, धीरी सिंह, गीता, रामवती, रामहेत, धनवंतरी, मलखान, गोलू , राजकुमारी, संतोष, रामवती, अनुष्का, नेहा, राम सखी, शुभम जैन, शीतला, द्रोपदी, शिव सिंह, हरिराम, लज्जा राम, जावित्री, कमला, जगदीश, ललिता, मयंक आदि हादसे में घायल हुए हैं।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि फरह थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में भिड़ंत होने से पांच लोगों की मौत हुई है। कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।