फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और परीक्षा केंद्र हुए डिबार

Sat, 01 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
up board
विज्ञापन
बेखौफ नकल माफिया पर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। डीआईओएस ने सामूहिक नकल मिलने पर जनपद के पांच और परीक्षा केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति कर दी है। अब तक कुल 22 परीक्षा केंद्र डिबार हो चुके हैं। साथ ही परीक्षा संचालन में अनियमितता मिलने पर तीन परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी हुए हैं। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के शुरू होने के साथ ही नकल माफिया प्रशासन पर हावी हो गए थे। जनता इंटर कालेज नौहझील में राजस्व निरीक्षक, तिलक सिंह इंटर कालेज नीमगांव में सिपाही के साथ मारपीट की। केंद्र व्यवस्थापकों को जान से मारने की धमकी दी गई। कक्षों के खिड़की-जंगले उखाड़कर फेंक दिए।

इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। करीब 150 नकलची पकडे़ गए। सामूहिक नकल मिलने के चलते पहले 17 और फिर पांच अन्य परीक्षा केंद्रों को डिबार की संस्तुति की गई। पहली बार बोर्ड परीक्षाओं में जनपद में एक साथ 22 परीक्षा केंद्र डिबार किए गए। 
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. आईपी सिंह सोलंकी ने बताया कि अब तक कुल 45 नोटिस जारी किए गए हैं। अभी अन्य परीक्षा केंद्रों को भी नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस का संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अभी और परीक्षा केंद्र भी डिबार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


ये हुए डिबार
- जनता इंटर कालेज, नौहझील
- निजामुद्दीन इंटर कालेज, फरह
- पीएम उमा विद्यालय गुडेरा, राया
- बहादुर सिंह इंटर कालेज, जरैलिया
- श्यामलाल चौहान इंटर कालेज कौंह, फरह
- ब्रज हितकारी इंटर कालेज, बाजना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें