फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वेटलैंड के ईको-सिस्टम को समझने जोधपुर झाल पहुंचे फिशरीज साइंस के विद्यार्थी

विज्ञापन
जोधपुर झाल में पहुंचे वेटलैंड के ईको-सिस्टम को समझने पहुंचे फिशरीज साइंस के विद्यार्थी। 
विज्ञापन
मथुरा। वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस के 40 स्नातक विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण के तहत वेटलैंड ईकोलॉजी का व्यावहारिक अध्ययन करने जोधपुर झाल पहुंचा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और वन विभाग द्वारा विकसित इस वेटलैंड पर विद्यार्थियों ने पारिस्थितिकी की बारीकियां समझीं।
विज्ञापन




बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के ईकोलॉजिस्ट डॉ. केपी सिंह ने बताया कि वेटलैंड का खाद्य जाल पक्षियों की लगभग 60 प्रतिशत प्रजातियों को आश्रय देता है। कॉलेज के डीन प्रो. नित्यानंद पांडेय के अनुसार विद्यार्थियों को जनपद के प्रमुख वेटलैंड्स, ऐतिहासिक कुंडों, बैराज और यमुना नदी के जलीय जीवों के ईको-सिस्टम से परिचित कराया जा रहा है। प्रवक्ता अंबरीश सिंह ने कहा कि जोधपुर झाल जैसे समृद्ध वेटलैंड के अध्ययन से विद्यार्थी जलीय जैव विविधता और पारिस्थितिकी संतुलन को गहराई से समझ सकेंगे। भ्रमण के दौरान प्रवक्ता साक्षी मोर्या, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें