कोसीकलां में गौतम चौधरी को मैन ऑफ दी मैच से सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथ।
कोसीकलां। श्री रतिराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 39वें अंतरराज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरे लीग मैच में फिरोजाबाद ने चाहर एकेडमी आगरा को 96 रन से हरा दिया। मंगलवार को मथुरा और पलवल के मध्य मैच होगा।
हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मैच का शुभारंभ जीतू ठाकुर ने टॉस उछाल कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। चाहर एकेडमी आगरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी फीरोजाबाद की टीम ने धमाकेदार शुरुआत कर पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 55 रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हमजा और गौतम चौधरी ने चौके छक्कों कि बरसात कर अपनी टीम को निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 194 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया। हमजा ने 36 गेंदों में 67 गौतम चौधरी ने 22 गेंद में 43 निशांत ने 32 रन बनाएं। युवराज ने 3 उपेंद्र और आशीष ने 2–2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाहर एकेडमी आगरा के बल्लेबाजों ने फिरोजाबाद के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। एक मात्र बल्लेबाज आदित्य यादव को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी संघर्ष नहीं कर सका। लगातार अंतराल पर विकेटों का पतझड़ ऐसा लगा कि पूरी टीम दबाव में आ गई और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 98 रन ही बना सकी। फिरोजाबाद ने 96 रन से जीत हासिल की। आदित्य यादव ने 34, मयंक ने 13 और अनंत ने 11 रन बनाएं। महेश ने 3 साहिल ने 2 गौतम चौधरी ने 2 विकेट लिए। लोकेंद्र पाराशर ने मैन ऑफ द गौतम चौधरी को दिया। अंपायरिंग महेंद्र सिंह, अप्पू खान, स्कोरिंग मयंक प्रताप, कमेंट्री मोहन मास्टर ने की।