फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के महुअन टोल प्लाजा पर फायरिंग, कार सवारों ने फैलाई दहशत; मची अफरा-तफरी

Sat, 22 Mar 2025 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के महुअन टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से विवाद के बाद कार सवारों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। 
 
विज्ञापन
Mathura Mahuan toll plaza - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह में शनिवार की सुबह महुअन टोल प्लाजा पर सुबह कार सवारों की टोल कर्मियों से बहस हो गई। इसके बाद कार सवार फास्ट टैग से पेमंट कर फायरिंग करते हुए कार को दौड़ा ले गए। फायरिंग से टोल पर काम करने वाले  कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कार सवारों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े छह बजे मथुरा की तरफ़ से कार सवार तीन युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल दिए बगैर कार सवारों ने वहां से निकालने का प्रयास किया। इस पर टोल कर्मचारियों और कार सवारों में झगड़ा होने लगा। इसी दौरान कार सवारों ने फास्टटैग से टोल का भुगतान कर दिया। इसके बाद कार सवारों ने टोल से कार निकालने के दौरान फायरिंग शुरू कर दी। युवकों द्वारा की गई फायरिंग से टोल कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।

कर्मचारी अपनी सीटों को छोड़कर भागने लगे। युवकों का दुस्साहस देख हक्के-बक्के रह गए। टोल कर्मियों ने सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवकों द्वारा की गई फायरिंग, साथ ही टोल प्लाजा कंट्रोल रूम में लगे केमरों से कार सवारों के बारे में जानकारी हासिल की। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि फायरिंग करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें