फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की बात पर पथराव-फायरिंग, एक की मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
राम नगला में मंगलवार को दो पक्षों में हुए संघर्ष में करीब 30 राउंड गोलियां चली और जमकर पथराव हुआ। घरों की छत से संघर्ष देख रहे दो ग्रामीणों को गोली लग गई। इसमेेें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्ष भाग खड़े हुए। बवाल का कारण महिला से छेड़छाड़ बताया जा रहा है। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात है।
विज्ञापन


बताया गया है कि पूर्व प्रधान पप्पू और प्रधान श्यामवीर पक्ष में सोमवार की शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, लेकिन तब मामला शांत हो गया। मंगलवार को इनमें से एक पक्ष की महिला से छेड़छाड़ की बात पर ये दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग होने लगी और पथराव शुरू हो गया। अपने घर की छत से यह संघर्ष देख रहे संतोष (30) पुत्र रणवीर के सिर और जयपाल (48) पुत्र नाहर सिंह के पेट में गोली लग गई।

मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष भाग खड़े हुए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा घायल कलुआ को अस्पताल में भर्ती कराया। कलुआ पुलिस कस्टडी में हैं। एहतियात के तौर पर राम नगला में पीएसी और पुलिस बल को तैनात कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। पुलिस की मानें तो दिनेश पुत्र पप्पू की चलाई गोली संतोष को और गुड्डू पुत्र कलुआ की चलाई गोली जयपाल को लगी। संतोष की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें