फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रंगदारी मांगने पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्लॉट की बाउंड्रीवाल निर्माण के दौरान रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हाईवे थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन

जैत के गांव छरौरा निवासी दीपक गौतम ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि बाजना स्थित खसरा संख्या 138 में वह बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेश, कनक और उनके अन्य साथियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम देने से मना करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दीपक उर्फ दीपू और आशीष को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार तड़के जैत के कोटा निवासी कनक और बाटी निवासी करन पहलवान को हाईवे क्षेत्र के रोमेक्स स्कूल के निकट से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया कि ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेश और कृष्णा उर्फ कृष्ण मुरारी समेत अन्य वांछितों की तलाश जारी है। पुलिस उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें