फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घर मे शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का सामान जला

विज्ञापन
फोटो 1: सौंख के नैनूपट्टी मार्ग स्थित मकान में लगी आग से जला फ्रिज  - फोटो : 1
विज्ञापन
सौंख। मजदूरी का कार्य करने के लिए गए दंपती के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



थाना मगोर्रा के गांव अहमल निवासी भगवान सिंह कस्बा के नैनू पट्टी मार्ग पर अपने मकान में रहता है। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे भगवान सिंह अपनी पत्नी समुंद्री देवी के साथ मजदूरी कार्य करने के लिए सोंख गया था। तभी पीछे से करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट से घर मे आग लग गई।
आग लगने से घर मे रखे दो फ्रिज, एक कूलर सहित घरेलू सामान जल गया। घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पीड़ित भगवान सिंह में बताया कि आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें