फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बाजार के समीप खोखों में लगी आग

विज्ञापन
आग लगने के बाद लकड़ी के खोखों से उठती हुई लपटें। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। डीग गेट स्थित बिग बाजार के निकट बृहस्पतिवार को सड़क किनारे रखे दो खोखों में आग लग गई। इनमें से एक खोखा मोटरसाइकिल मिस्त्री तथा दूसरा सब्जी विक्रेता का था। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग से दुकान पर खड़ीं आठ मोटरसाइकिल जल गईं।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे डीग गेट पर बिग बाजार के निकट रखे दो खोखों में आग लग गई। एक खोखा नौशाद मिस्त्री निवासी कठौती कुआं तथा दूसरा खोखा अशोक का है। दोपहर को जैसे ही आग लगने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक करीब 8 पुरानी बाइकें जल र्गइं। सब्जी विक्रेता अशोक ने बताया कि इन दुकानों को लेकर उनका तथा मिस्त्री का केस न्यायालय में चल रहा है। जिसके चलते संभवत: आग लगाई गई हो। एफएसओ संजय जायसवाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें