फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई को बचाने आई साली पर दागी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के गिरधरपुर रोड की बलदेव सिटी में लेनदेन के विवाद में पड़ोसी ने बहनोई पर हमला कर दिया। साली उसे बचाने आई तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद हमलावरों ने बहनोई पर चाकुओं से वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया। दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली छाता के गांव तरौली निवासी सुमन पुत्री प्रभु की शादी राल निवासी अखिल से हुई थी। करीब चार साल से सुमन अपने बहनोई संजय ठाकुर के घर गिरधरपुर रोड की कालोनी बलदेव सिटी में रह रही है। बहनोई संजय का पड़ोस के सचिन से एक लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी के चलते रविवार देर रात सचिन अपने पिता मुकेश और दोस्त मोनू के साथ पहुंच कर संजय ठाकुर पर हमला कर दिया। बहनोई को बचाने आई साली सुमन पर गोली चला दी। पीठ में गोली लगने से साली घायल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने चाकुओं से संजय को भी लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने सचिन को पकड़ लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

वहीं दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। मंडी समिति चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि संजय की तहरीर पर तीन के खिलाफ जनलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावर सचिन को 315 बोर के तमंचे के संग पकड़ा है। जल्द ही फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें